Latest news
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डबुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर धर्मनगरी में हर की पैड़ी पर गंगा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मान्यताओं के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन पवित्र गंगा में स्नान करने के बाद दान और पुण्य का एक अलग ही महत्व है। मान्यताआंे के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इसी कारण बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर स्नान करने का विशेष महत्व है। बुद्ध पूर्णिमा के स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए थे।
मान्यताओं के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा पर्व भगवान विष्णु का धरती पर भगवान बुद्ध रूप में अवतरण का दिन है। बुद्ध पूर्णिमा का स्नान धर्मनगरी नगरी हरिद्वार में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। इस अवसर पर स्नान करने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आये थे। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए गुरूवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर की पैड़ी पहुंच गए थे। यह सिलसिला दिनभर जारी रहेगा।
मान्यता है कि इस दिन भगवान बुद्ध के रूप में भगवान विष्णु ने धरती पर अवतार लिया था। भगवान को ज्ञान प्राप्त हुआ और आज ही के दिन भगवान बुद्ध की धरती से विदाई हुई। आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने सुदामा को विनायक उपवास रखने का महत्व बताया था। भगवान ने नृसिंह अवतार लिया था। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने और गंगा की पूजा अर्चना करने से असीम पुण्य का लाभ मिलता है। बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments