Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ धाम में रील और वीडियो बनाने वाले 15 यात्रियों के चालान

बदरीनाथ धाम में रील और वीडियो बनाने वाले 15 यात्रियों के चालान

चमोली। बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में बुधवार को रील और वीडियो बनाने पर 15 यात्रियों का चालान किया गया। साथ ही पुलिस ने आठ घंटे तक उनके मोबाइल जब्त रखे। बतादें कि प्रदेश सरकार ने चारों धामों में मंदिर परिसर में 50 मीटर के दायरे में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
जिसके चलते बुधवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल से रील और वीडियो बनाने हुए पुलिस ने 15 यात्रियों को पकड़ा। पुलिस ने सभी के मोबाइल जब्त कर लिए। करीब आठ घंटे बाद सबका 500-500 रुपये का चालान कर मोबाइल लौटा दिए। कोतवाल नवनीत भंडारी ने बताया कि मंदिर परिसर में रील बनाने वालों में बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य क्षेत्रों के यात्री शामिल थे। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति नहीं संभली तो रील और वीडियो बनाने वालों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय में चारधाम यात्रा को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में केवल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को जाने दिया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments