Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डइस वर्ष चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना...

इस वर्ष चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि हुईः अजेंद्र अजय

रूद्रप्रयाग। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि चार धाम यात्रा की शुरुआत में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से कुछ कठिनाइयां जरूर हुई थीं। मगर प्रदेश सरकार के कुशल प्रबंधन के चलते जल्द ही यात्रा व्यवस्था सुचारू हो गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यात्रा बेहतर रूप से संचालित हो रही है। अजेंद्र ने कहा कि इस वर्ष चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। देश-विदेश के श्रद्धालुओं का हमारे प्रदेश के धामों के प्रति भारी रुझान दिखाना उत्तराखंड वासियों के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि कोविड काल में चारधाम यात्रा पूरी तरीके से बाधित हो चुकी थी। प्रदेश की आर्थिक की महत्वपूर्ण धुरी माने जाने वाली चारधाम यात्रा के बाधित होने से प्रदेश में निराशा का वातावरण बन गया था। मगर उसके बाद मुख्यमंत्री श्री धामी ने चारधाम यात्रा को पटरी पर लाने के लिए अनथक प्रयास किए। हाई कोर्ट द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर प्रदेश सरकार ने मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा। फलस्वरुप वर्ष 2022 और 23 में चारधाम यात्रा ने नई कीर्तिमान स्थापित किया।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है कि आज चार धाम यात्रा में इतनी भारी संख्या में श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने यात्रा को लेकर नकारात्मक बयानबाजी कर रहे लोगों को सलाह दी है कि उन्हें ऐसे समय पर अनर्गल बातें करके प्रदेश की छवि धूमिल नहीं करनी चाहिए। अपितु यात्रा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव प्रदेश सरकार को देने चाहिए। अजेंद्र ने कहा की यात्रा व्यवस्था को कुशलतापूर्वक संचालित करने के लिए सभी विभाग व एजेंसियां तत्परता से जुटी हुई हैं। ऐसे में नकारात्मक बयानबाजी से उनका मनोबल भी टूटता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments