Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे तीर्थयात्री

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे तीर्थयात्री

केदारनाथ। केदारनाथ में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया।
पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलिकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं।
शुक्रवार सुबह सात बजे क्रिटन एविएशन कंपनी के हेली ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण हेलिकाॅप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। पायलट कल्पेश द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए हेली को आपातकालीन स्थिति में सकुशल लैंडिंग कराया गई, जिसमें सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सकुशल हैं। घटना के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर यात्रियों की सहायता कर उन्हें मंदिर तक पहुंचाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments