Latest news
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ 12 साल-मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य सचिव को सौंपा गणना फाॅर्म हिंदुस्तान जिंक ने पंतनगर के गांवों में लगाईं 100 सोलर स्ट्रीट लाइट मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ब्लूबेरी फार्मिंग की नई पहल, किसानों को मिलेगा लाभ सीएम ने विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तराखण्डनगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को यात्रा ट्रांजिट कैम्प में तैनात किया गया

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को यात्रा ट्रांजिट कैम्प में तैनात किया गया

देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया है कि चारधाम यात्रा-2024 के अंतर्गत श्री केदारनाथ धाम, श्री यमुनोत्री धाम, श्री गंगोत्री धाम एवं श्री बद्रीनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की काफी संख्या में आगमन हो रहा है, जिनमें से अधिकांशतः तीर्थयात्री यात्रा ट्रांजिट कैम्प, ऋषिकेश में अपना पंजीकरण एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। वहाँ से अपनी चारधाम की यात्रा प्रारम्भ कर रहे हैं।
आयुक्त गढवाल मण्डल ने यात्रियों के चारधाम यात्रा प्रबन्धन एवं नियंत्रण संगठन यात्रा ट्रांजिट कैम्प ऋषिकेश में आगमन पर उनको आवश्यक जानकारी प्रदान करने तथा उनकी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने हेतु नगर मजिस्ट्रेट, देहरादून प्रत्यूष सिंह, को चारधाम यात्रा प्रबन्धन एवं नियंत्रण संगठन यात्रा ट्रांजिट कैम्प में तैनात किया है जो तीर्थयात्रियों की समस्त व्यवस्थाये सुचारू रूप से सुनिश्चित करायेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments