Latest news
देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक, इंस्टाग्राम ... विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान का समावेश जरूरी नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में खिला कमल, अध्यक्ष पद समेत भाजपा के मजबूत बोर्ड पर जनता की मुहर मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की राष्ट्रपति का दून दौराः ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, ‘आशियाना’ और ’निकेतन’ का स्थलीय निरीक्षण कर परखीं... दालचीनी विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का शुभारंभ नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ...

[t4b-ticker]

Friday, June 12, 2026
Homeउत्तराखण्डबस्तियों को उजाड़े जाने के विरोध में किया प्रदर्शन, शहरी विकास मन्त्री...

बस्तियों को उजाड़े जाने के विरोध में किया प्रदर्शन, शहरी विकास मन्त्री के आवास का किया घेराव

देहरादून। देहरादून में लोगों को बेघर करने को चलाए जा रहे अभियान के विरोध में और बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए कानून लाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों जिसमें सीआईटीयू, एटक, चेतना आंदोलन, इंटक ,सीपीएम, सपा, आयूपी, बसपा ,किसान सभा, एसएफआई, पीएसएम, बीजीवीएस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों प्रभावित लोगों के साथ मिलकर जलूस की शक्ल में शहरी विकास मन्त्री आवास का घेराव किया और उनके पीआरओ ताजेन्द्र नेगी को शहरी विकास मन्त्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के द्वारा उन्होंने मांग उठाई कि सरकार कोर्ट के आदेश का बहाना न बनाये और किसी को बेघर न करे। बस्तियों का नियमितीकरण और पुनर्वास हो, इसके लिए तुरंत अध्यादेश लाया जाए। मंत्री के पीआरओ ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया वे एक-दो दिन में मन्त्री से वार्ता करेंगे। इस अवसर पर सभा का आयोजन किया गया, जिसे शंकर गोपाल, लेखराज, राजेन्द्र पुरोहित, अनन्त आकाश, अनिल कुमार, गंगाधर नौटियाल ,हैमा वोरा, हिमान्शु चैहान, नितिन मलैठा, हरबीर कुशवाहा, एसएस रजवार आदि सम्बोधित किया। प्रदर्शनकारियों में रामसिंह भण्डारी, रविन्द्र नौडियाल, विनोद‌ बडोनी, राजेंद्र शाह, विजय भट्ट ,शैलेन्द्र परमार, हरीश कुमार ,गुरूप्रसाद पेटवाल, रेखा, सुनीता देवी, अशोक कुमार, राम सेवक, पप्पू, रमन पंडित, रेनू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments