Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डस्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति...

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खडूड़ी भूषण ने निबुचैड स्थित अपने आवास पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर व वर्षा ऋतु से पूर्व सभी विभागीय अधिकारियों को तैयारी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विभागों की बैठक बुला कर जिसमें हर विभाग को उनकी नैतिक जिम्मेदारी देकर उन पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया, जिसमें वन विभाग को जंगलों में लग रही आग व बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए निर्देशित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने पेयजल की समस्या को दुरुस्त करने के लिए पेयजल विभाग को ग्राउंड जीरो पर कार्य करने के लिए कहा, उन्होंने बताया जहां भी ट्यूबवेल की मोटर खराब हो रही है उसे जल्द से जल्द सही किया जाए ताकि लोगो को पानी की समस्या ना झेलनी पड़े। विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम कोटद्वार को शहर में सफाई व मार्ग पर घूम रहे आवारा पशु के लिए गौशाला सुचारू रूप से चलाई जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को कोटद्वार चिल्लरखाल मुख्य मार्ग को जल्द से जल्द बनने के लिए कहा व भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते है उचित जगह पर ह्यूम पाइप, नालियां बनाने के लिए निर्देशित किया ।
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्युत विभाग को बिजली कटौती पर ध्यान देने के लिए कहा और जहां हाई टेंशन लाइन जो घरों को छू रही है उन्हे उचित दूरी पर करने के लिए कहा। सिंचाई विभाग को चैनलाइज, सुरक्षा दिवस व कृषि के लिए नहरों के काम में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी लैंसडाउन, नगर आयुक्त कोटद्वार, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत, जल संस्थान आदि लोग उपास्थि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments