Latest news
78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डलू से बचने को सावधानियां बरतेः डीएम

लू से बचने को सावधानियां बरतेः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकारण देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में लू से बचाव हेतु त्वरित प्रतिवादन, सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु लू से बचाव सम्बन्धित प्रकाशन किया गया जिसके साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों कचहरी परिसर देहरादून, रेलवे स्टेशन, डाकघर, बस अड्डे आदि पर स्टीकर/पोस्टर लगाये गये है।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि लू से बचने हेतु सावधानियां बरतें तथा विशेषरूप से अपरान्ह 12 से 03 बजे के मध्य बाहर जाने से बचें। लू से प्रभावित होने की स्थिति में त्वरित जीवन रक्षक घोल का सेवन करें तथा चिकित्सक से परामर्श लें। बच्चों व पालतू जानवरों को वाहन में न छोड़े। घर से निकलते समय आपातकालीन किट पानी की बोतल, छाता, टोपी, सर ढकने का कपड़ा, छोटा तौलिया, हाथ से चलने वाला पंखा, ग्लूकोज या जीवन रक्षक घोल आवश्य साथ रखें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments