Latest news
78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबिन्दूखत्ता शहीद स्मारक निर्माण को वन विभाग से मिली अनुमति, मंत्री बोले-जल्द...

बिन्दूखत्ता शहीद स्मारक निर्माण को वन विभाग से मिली अनुमति, मंत्री बोले-जल्द होगा काम शुरू

रुद्रपुर। लालकुआं से देश के महानगरों के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने, बिंदुखत्ता में मिलिट्री कैंटीन के लिए जमीन उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भूतपूर्व सैनिक संगठन ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर समस्याओं का निदान करने की मांग की। सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से बिंदुखत्ता की समस्याओं के निदान के लिए भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी ने मांग की कि हल्द्वानी बस स्टेशन से देश के महानगरों को जाने वाली सभी रोडवेज की बसें लालकुआं में बस स्टॉप से ही आगे जायें, पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारीयों ने कहा कि यह मांग वह लंबे समय से करते हुए आ रहे हैं परंतु आज तक इस पर कोई अमली जामा नहीं पहनाया गया है। कैबिनेट मंत्री ने परिवहन सचिव से इस विषय को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। वही भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि जड़ सेक्टर के समीप एक बीघा जमीन उपलब्ध कराकर उसमें मिलिट्री कैंटीन व प्रशिक्षण भवन बनाने को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे, जिस पर कार्यवाही तो लगभग हो चुकी है लेकिन अभी बादल पूर्ण रूप से छठे नहीं हैं जिस पर गणेश जोशी ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया और संबंधित विभाग विभाग अधिकारियों से बातचीत कर उसे पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। शिष्टमंडल मंडल ने बिंदुखत्ता में विद्युत समस्या को लेकर विद्युत ट्रांसफार्मर की लोड क्षमता बढ़ाने की मांग पर मंत्री गणेश जोशी ने ऊर्जा सचिव से त्वरित उक्त मामले को संज्ञान में लाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिष्टमंडल में भूतपूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष खिलाफ सिंह, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, चंचल सिंह कोरंगा, सुंदर सिंह खनका, नरसिंह रावत, दलबीर सिंह, प्रकाश मिश्रा, रणजीत सिंह गढ़िया, दिनेश देवराडी सहित दर्जनों पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments