Latest news
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमानसून से पूर्व आपदा के दृष्टिगत समुचित तैयारियां पूर्ण करेंः डीएम

मानसून से पूर्व आपदा के दृष्टिगत समुचित तैयारियां पूर्ण करेंः डीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी मानसून की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस वीसी के माध्यम से समस्त जनपदों के जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी जुड़े रहे। मुख्यमंत्री द्वारा वीसी के माध्यम से दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सोनिका ने एनआईसी सभागार में उपस्थित रेखीय विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व आपदा के दृष्टिगत समुचित तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों का चैनलाईजेशन कार्य नाली व नालों की सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
उन्होंने मानसून के दृष्टिगत 15 जून तक सभी तैयारियों पूर्ण करने के निर्देश दिए। आपदा के दृष्टिगत जनपद के सुदुरवर्ती क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं जिनका प्रसव तिथि मानसून काल में है को चिन्हित करते हुए आपदा के दृष्टिगत सुरक्षित प्रसव वाले पर स्थानान्तरित करने की व्यवस्था बनाने ,मानसून सीजन के दृष्टिगत मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए आपातकालीन स्थिति में हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था रखी जाए। जनपद में पुराने पुलों का सेफ्टी ऑडिट के साथ ही भूस्खलन वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा वहां के निवासियों को अनयंत्र स्थानान्तरित करने की व्यवस्था तथा भूस्खलन वाली सड़कों के नजदीकी क्षेत्र में आपदा के दृष्टिगत मशीन, उपकरण आदि तैयार रखने तथा लोगों को आपदा के दृष्टिगत जागरूक करने के निर्देश दिए। बाढग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए ऐसे स्थानों जनमानस को सुरक्षित स्थानों पर स्थानान्तरित करने हेतु स्थान चिन्हित रखने, बाढ चैकियां एवं कन्ट्रोलरूम को 24×7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को झूलती विद्युत तारों को व्यवस्थित करने तथा नगर निगम को गिरासू भवन को चिन्हित करते हुए मानकों क अनुरूप कार्यवाही करने, वन विभाग को गिरासू पेड़ों को चिन्हित करने तथा पेड़ों की लॉपिंग करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीएस रावत, अधि0अभि0 सिचंाई दिनेश उनियाल, अधि0अभि0 लोनिवि कपिल कुमार, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी सहित पेयजल, जलसंस्थान, लोनिवि, विद्युत, कृषि आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments