Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डएमडीडीए उपाध्यक्ष ने पैसिफिक गोल्फ स्टेट व अन्य हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में किया...

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने पैसिफिक गोल्फ स्टेट व अन्य हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में किया रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का निरीक्षण

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा शहर में पैसिफिक गोल्फ एस्टेट सहित विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्रावधान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर मानक पूरे नहीं मिलने पर उनके द्वारा एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए गए।
एमडीडीए उपाध्यक्ष ने क्षेत्रीय अभियंताओं के साथ शहर में अवस्थित हाउसिंग प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया। सहस्त्रधारा रोड स्थित पैसिफिक गोल्फ एस्टेट व अन्य में उनके द्वारा मौके पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान तो किया गया है लेकिन मानकों के अनुरूप संचालन नहीं किया जा रहा था। इस पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने क्षेत्रीय अभियंताओं को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में सभी में मानकों के अनुसार सुधार सुनिश्चित किया जाए। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कहा कि वर्षा जल संग्रहण के प्रावधान का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो कोई अन्य इसका पालन नहीं कर रहा है, उस पर प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूजल के रिचार्ज के लिए वर्षा जल संग्रहण को अपनाना बहुत आवश्यक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments