Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रबंधन में कोई कसर नहीं, हर आपदा से बखूबी निपटती रही है...

प्रबंधन में कोई कसर नहीं, हर आपदा से बखूबी निपटती रही है सरकारः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि धामी सरकार किसी भी आपदा की चुनौती का मजबूती से सामना करती रही है और खुद को कार्यों के बूते साबित किया है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग मे ट्रेवलर हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये गए हैं और सीएम खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। परिवहन विभाग के अलावा प्रशासनिक स्तर पर जांच करायी जा रही है कि चूक कहाँ पर हुई। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग ही नही अन्य मार्गों पर सुरक्षित और सुव्योस्थित यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है।
चौहान ने कहा कि जमीन मे आपदा प्रबंधन के कार्यों मे जूझ रहे कर्मियों और और अधिकारियों पर पैनी नजर है। अल्मोड़ा मे हुए अग्निकांड मे तीन आईएफएस अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की गयी है। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए संदेश साफ है कि जिम्मेदारी से कार्य करना ही होगा। उन्होंने कहा कि अन्य वर्षों की भाँति इस बार तापमान अधिक बढ़ा है और बारिश कम हुई है। वहीं उत्तर भारत के साथ ही देश के कई राज्य आग की घटना से पीड़ित है, लेकिन कांग्रेस और उसके बड़े नेताओं को उत्तराखंड मे ही अधिक दिक्कतें दिखती रही है।
चौहान ने कहा कि हर आपदा से पहले सरकार की हर तैयारी रही है और समय पर मानवीय सहायता पहुंचाने मे कोई कोर कसर नही छूटी है। बरसात हो या आग की घटनाएं समय पर इंतजाम किये गए हैं और सरकार हर जरूरतमंद तक पहुंचती रही है। विपक्ष को सवाल करने के बजाय परिस्थितियों का आकलन कर सकारात्मक सुझाव के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। राज्य मे सुरक्षित और सुव्यस्थित परिवहन या व्यवस्थाओं के कारण लाखों लोग तीर्थ या पर्यटन के लिए आ रहे हैं। यह सुरक्षित राज्य के प्रति भरोसे का ही नतीजा है। कांग्रेस को नकारात्मक मांनसिकता से बाहर आने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments