Latest news
अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण कुंभ के लिये मेला क्षेत्र के साथ ही नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहनाः सीएम खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास को हरिद्वार व उधमसिंहनगर में अवसंरचना को मिल रहा प्रोत्साहन खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़ कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कुमाऊं के किसी नगर निगम क्षेत्र में नहीं हो रहा पथ विक्रेता अधिनियम का पालन एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल

[t4b-ticker]

Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तराखण्डशीघ्र मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगी सैन्य धाम की उच्च स्तरीय कमेटी...

शीघ्र मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगी सैन्य धाम की उच्च स्तरीय कमेटी की बैठकः गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के निर्माण से संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों को तेज गति से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने अधिकारियों को मार्ग से संबंधित विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने कहा शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सैन्य धाम की उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक की जाएगी।उन्होंने कहा सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पंचम धाम सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा सैन्य धाम जन भावनाओं से जुड़ा हुआ है, जिसका अब फिनिसिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश की जनता एवं वीरमाताओं को यह सैन्यधाम समर्पित किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को सैन्य धाम की भव्यता और दिव्यता का विशेष ख्याल रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चैधरी, जिलाधिकारी सोनिका, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments