Latest news
अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण कुंभ के लिये मेला क्षेत्र के साथ ही नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहनाः सीएम खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास को हरिद्वार व उधमसिंहनगर में अवसंरचना को मिल रहा प्रोत्साहन खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़ कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कुमाऊं के किसी नगर निगम क्षेत्र में नहीं हो रहा पथ विक्रेता अधिनियम का पालन एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल

[t4b-ticker]

Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने डीडीहाट में सैनिक कल्याण कार्यालय के लिए चयनित भूमि...

मंत्री जोशी ने डीडीहाट में सैनिक कल्याण कार्यालय के लिए चयनित भूमि का किया मुआयना

पिथौरागढ़। सुबे के कृषि, ग्राम्य विकास और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बुधवार को पिथौरागढ़ के डीडीहाट पहुँचे, जहां उन्होंने विकासखंड कार्यालय और सैनिक कल्याण कार्यालय व आवासीय भवन निर्माण हेतु चयनित भूमि का निरीक्षण किया। ग्राम्य विकास मंत्री पहले विकासखंड कार्यालय पहुँचे और वहाँ पर कई अनुभागों का दौरा किया। उन्होंने कार्मिको की समस्याये भी सुनी और उनके निस्तारण का आश्वाशन दिया। ग्राम्य विकास मंत्री ने समूह की महिलाओं से लखपति दीदी योजना और महिलाओं के लिए अन्य कई योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मोटे अनाज के बीज वितरण की जानकारी भी ली।
कैबिनेट मंत्री मंत्री ने सैनिक कल्याण विभाग के लिए चयनित भूमि का मौका मुआयना कर अधिकारियों को शीघ्र पत्रावली भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीकृति के बाद भवन निर्माण के कार्य को तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाये। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा विभागीय मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि डीडीहाट में खुलने वाले जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के लिए 05 नाली जमीन भी चिन्हित की गई है। उन्होंने विभागीय मंत्री से कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक डीडीहाट तहसील भवन में अस्थाई रूप से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की बात कही।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत पिथौरागढ़ के डीडीहाट में जल्द ही जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोला जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के निर्माण कार्य के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खुलने से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों मदद मिलेगी। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल केएस बिष्ट, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, बीजेपी नेता लोकेश भड़, मण्डल अध्यक्ष भरत कन्याल, कमला चुफाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments