Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डआवंटित बजट समय पर खर्च करें अधिकारी

आवंटित बजट समय पर खर्च करें अधिकारी

देहरादून। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु समस्त संबंधित विभागों को आवंटित बजट समय पर खर्च करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही विभागीय अधिकारियों को बजट खर्च का योजनावार आगाती सौ दिनों का रोडमैप तैयार करने को भी कहा गया है ताकि सरकार द्वारा आवंटित बजट समय पर खर्च करने के साथ ही आय-व्यय में पादर्शिता भी बनी रहे।
सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर अपने विभागों को वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु आवंटित बजट की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विद्यालयी शिक्षा संस्कृत शिक्षा उच्च शिक्षा समग्र शिक्षा एनएचएम आदि विभागों के योजनावार प्राप्त कुल बजट के सापेक्ष खर्च का ब्योरा तलब किया। वार्षिक आय-व्यय की विभागीय समीक्षा के दौरान डा. रावल ने बजट खर्च की धीमी रफ्तार पर अधिकारियों से नाराजगी जताते हुये बजट खर्च की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने इस संबंध में विभागाध्यक्षों का स्पष्टीकरण मांगने के भी निर्देश दिये। डा. रावत ने कहा कि सरकार के पास जनकल्याण की योजनाओं के लिये बजट की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद कई विभागीय अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व बजट खर्च करने में फिसड्‌डी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो विभाग समय पर बजट खर्च नहीं करेगा उनके जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जवाबदेही तय की जायेगी। डा. रावत ने विभागों में समय पर बजट खर्च करने के लिये आगामी सौ दिन का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिये। बैठक में महानिदेशक स्वास्थ्य डा. विनीता शाह निदेशक वित्त स्वास्थ्य विभाग एवं अपर सचिव वित्त अमिता जोशी वित्त नियंत्रक संस्कृत शिक्षा लखेन्द्र गोथियाल, वित्त नियंत्रक विद्यालयी शिक्षा हेमेन्द्र गंगवार वित्त नियंत्रक चिकित्सा शिक्षा बी.एन. पाण्डेय, वित्त नियंत्रक एनएचएम दिपाली भरने सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments