Latest news
लोक निर्माण विभाग का सहायक अभियंता 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार मुख्य सचिव ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा की उच्च शिक्षा में 108 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिलेगी शीघ्र तैनातीः डा. धन सिंह रावत राज्यपाल ने हिमाचल में बागवानी और आपदा प्रबंधन के प्रयासों की जानकारी ली टीएचडीसी में स्वच्छता ही सेवा का आयोजन हिमालय और गंगा को बचाने के लिए संत समाज को आगे आना होगाः किशोर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा फरार 38 वें नेशनल गेम्स को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक शहरी विकास और आवास विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं की थी बड़ी कमीः अग्रवाल कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति होने से कार्यों में और तेजी आयेगीः महाराज
Saturday, September 21, 2024
Homeउत्तराखण्डमंगलौर का विकास सरकार और संगठन दोनों की प्राथमिकताः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

मंगलौर का विकास सरकार और संगठन दोनों की प्राथमिकताः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। भाजपा ने मंगलोर उपचुनाव में बढ़त बनाते हुए सैकड़ों की संख्या में विभिन्न दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने वहां की जनता द्वारा डबल इंजन सरकार के कामों को देखकर विकास के नाम पर वोट करने का दावा किया। साथ ही मंगलोर का विकास सरकार और संगठन दोनों की प्राथमिकता में रहने का भरोसा दिलाया। प्रदेश मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रोत्साहन से आप पार्टी से मंगलोर विधानसभा चुनाव लडे़ नवनीत राठी, आर्य समाज नारसन के संरक्षक स्वामी सत्यानंद और जिला पंचायत सदस्य अरविंद राठी ने पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला एवं पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा, मंगलोर की जनता ने केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों को अनुभव किया है। एक बार फिर मोदी जी के तीसरी बार पीएम बनने के बाद, आने वाले 3 सालों में सीएम श्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में पुनः तेजी गति से विकास होना निश्चित है। लिहाजा हमे पूर्ण विश्वास है कि मंगलोर की जनता क्षेत्रीय विकास के नाम पर भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान करने जा रही है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले 3 सालों में मंगलोर का विकास राज्य सरकार और संगठन दोनों की प्राथमिकता में रहेगा। हालिया लोकसभा चुनावों में भी वहां के कुल 132 बूथों में 47 पर हमने जीत दर्ज की है। अब क्षेत्रीय जनता का विकास को लेकर धामी सरकार पर विश्वास और अधिक बढ़ने वाला है, जो हमे 80 से अधिक बूथों में बढ़त दिलाकर रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएगा। उन्होंने जोश भरते हुए कहा, आप सभी लोग जो सकड़ों की संख्या में यहां हैं वे हजारों वोटों को तब्दील करने का सामर्थ्य रखते हैं। साथ ही दावा किया कि वहां ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी सदस्यों समेत आम जनता का पार्टी को समर्थन हासिल है। मीडिया द्वारा कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, जो भाजपा में आ गया वो हमारे परिवार का हिस्सा हो जाता है, उन्हें इतनी ही दिक्कत है तो मंगलोर से अपने प्रत्याशी को लेकर बताए जो कुछ समय से ही कांग्रेस में हैं, उनका लंबा इतिहास बसपा का रहा है। लिहाजा दूसरी पार्टी के उम्मीदवारों को बाहरी बताने वाली कांग्रेस को अपने मंगलोर उम्मीदवार के बारे में भी बताना चाहिए, जिनका अधिकांश जीवन तो बसपा में ही बीता है। साथ ही आइना दिखाया कि असल भगोड़े तो कांग्रेस में हैं, जो लोकसभा चुनाव लड़ने से भागते फिरे। इस मौके पर पार्टी का दामन थामने वाले आप के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत राठी ने कहा, पीएम मोदी और मुख्यमंत्री धामी जी के द्वारा देश एवं प्रदेश में लाए गए बदलाव से प्रभावित होकर हम सब लोग यहां हैं। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में आने पर हम सभी गर्व महसूस करते हैं। साथ ही पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वह सभी पार्टी की नीतियों एवं विकास की उपलब्धियों को मंगलोर जनता के बीच ले जाने का काम करेंगे। साथ ही स्वयं को विधानसभा उपचुनाव में मिले मतों से दोगने मत भाजपा को अतिरिक्त दिलाने का भरोसा दिलाया। स्वामी जितेश आनंद के सानिध्य में पार्टी की सदस्यता देने वालों में प्रमुख नाम उपेंदर चैधरी पूर्व मंत्री आर्य समाज, धीर सिंह पहलवान, विनोद राठी, अनिल कुमार, नरेंद्र सिंह, देवराज राठी, तेजवीर प्रधान, भारतवीर सतिंदर, कुमार कृष्ण, सुमित मुखिया, सुमित कुमार अनिल कुमार तुषार चैधरी आयुष अजय कुमार निशांत मान अभिषेक धारीवाल प्रशांत शेरावत अंकित कुमार विशु चैधरी प्रिंस राठी वंश कुमार चैधरी रजत चैधरी, विनय चैधरी, प्रदीप राठी, नरेंद्र राठी, अनुज चैधरी, रुद्र प्रताप सिंह लंबरदार, राजकुमार शिवम सिकरवार शामिल रहे। पार्टी जॉइनिंग के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी खिलेंद्र चैधरी, स्वामी यतीश्वरानंद, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, सुनीता विद्यार्थी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments