Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड“बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के तहत 1500 विजेताओं को पुरस्कृत किया...

“बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के तहत 1500 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

देहरादून। प्रदेश के वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में गुरूवार को “बिल लाओ इनाम पाओ योजना“ के तहत माह मार्च 2024 के भाग्यशाली विजेताओं के लक्की ड्रा निकाले गये। “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के तहत 1500 विजेताओं जिसमें 500 विजेताओं को स्मार्टफोन, 500 विजेताओं को स्मार्ट वाॅच तथा 500 विजेताओं को इयरपोड्स वितरित किये जायेंगे।
मंत्री ने कहा कि “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना 01 सितम्बर 2022 को लागू हुई थी जो 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गयी थी, इस योजना के तहत प्रत्येक माह ठस्प्च् एप में क्रय सामग्री के बिल अपलोड करने वाले उपभोक्ताओं का लक्की ड्राॅ के माध्यम से समय-समय पर चयन कर ईनाम वितरित किये गये। मंत्री ने कहा कि योजना का अन्तिम लक्की ड्राॅ जो कि 17वां लक्की ड्राॅ था, गुरूवार को निकाला गया। यह अन्तिम लक्की ड्राॅ योजना के अन्तिम माह मार्च 2024 का लक्की ड्राॅ था जो कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की आचार संहिता के चलते नहीं निकाला जा सका था।
मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित बिल लाओ ईनाम पाओ योजना हमारे प्रदेश में सफल रही है जिससे प्रभावित होकर देश के अन्य राज्य भी इस योजना को लागू करने पर विचार कर रहे हैं। इस योजना के तहत अब तक कुल रजिस्टर्ड उपभोक्ता की संख्या 86905, कुल अपलोड हुए बिलों की संख्या 639057 तथा बिलों का मुल्य 269.50 करोड़ रूपये है। मंत्री ने कहा कि “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना का यह परिणाम देखने को मिला है कि उपभोक्ताओं में क्रय सामग्री का बिल प्राप्त करने की जागरूकता बढ़ी है। इस अवसर पर आयुक्त राज्य कर डॉ अहमद इकबाल, अपर आयुक्त (विशेष वेतनमान) राज्य कर आईएस बृजवाल, अपर आयुक्त राज्य कर अनिल सिंह, संयुक्त आयुक्त कर श्याम तिरूवा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments