Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डदून विश्वविद्यालय की कुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

दून विश्वविद्यालय की कुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन नैनीताल में दून विश्वविद्यालय, देहरादून की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने शिष्टाचार भेंट की। गौरतलब है कि प्रो. डंगवाल दूसरी बार दून विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त हुई हैं। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय द्वारा राजभवन देहरादून में आयोजित वसंतोत्सव पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की। राज्यपाल द्वारा दून विश्वविद्यालय को राजभवन देहरादून में आयोजित वसंतोत्सव-2024 की कॉफी टेबल बुक बनाने का जिम्मा सौंपा था जिसे उनके द्वारा पूरा कर लिया गया है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कुलपति सहित इस कॉफी टेबल बुक को बनाने में सहयोग करने वाले विश्वविद्यालय के हर्ष डोभाल और छात्राओं श्रेजल सेमवाल और हिमांशी कैंत्यूरा को बधाई और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने इस बुक में वसंतोत्सव के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को समाहित किया है जो डॉक्यूमेंटेशन का अच्छा उदाहरण है। इस दौरान राज्यपाल ने कुलपति से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तकनीकी हस्तांतरण, विभिन्न संस्थानों के साथ किए गए एमओयू एवं भविष्य की कार्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने ‘‘एक विश्वविद्यालय-एक शोध’’ के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे शोध के बारे में जानकारी ली। कुलपति ने अवगत कराया की इस शोध पर विश्वविद्यालय द्वारा बेहद गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments