Latest news
वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दो लोगों की मौत, तीन घायल अलकनंदा में समाया ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत मंत्री जोशी ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून तैयारियों की व्यापक समीक्षा मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीतिः रेखा आर्या 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्यायः गणेश जोशी ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के लिए कौशल विकास को नाबार्ड ने आयोजित की कार्यशाला जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार देहरादून में 15 जून से 15 जुलाई तक चलेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची

[t4b-ticker]

Saturday, June 13, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने दिल्ली के एम्स पहुंचकर जाना घायल वनकर्मियों का कुशलक्षेम

सीएम धामी ने दिल्ली के एम्स पहुंचकर जाना घायल वनकर्मियों का कुशलक्षेम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी, दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट व वाहन चालक भगवत सिंह भोज की कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने एम्स के निदेशक से घायलों के उपचार के संदर्भ में वार्ता की और घायलों के परिजनों से भी भेंट की। इस दौरान घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से उच्चस्तरीय उपचार मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों के उच्च स्तरीय उपचार के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments