Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्ड85 लाख की स्मैक सहित चार अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

85 लाख की स्मैक सहित चार अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

चम्पावत। नशा तस्करी में लिप्त चार अंर्तराज्यीय तस्करों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 840 ग्राम स्मैक व दो बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
 नशा तस्करी का बड़ा और ताजा मामला चम्पावत जिले में सामने आया है। जिसमें पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अंभियान चला कर चार अंर्तराज्यीय नशा तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है। जिनके पास से 840 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद की गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम थाना बनवसा व एसओजी टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्करी नशीले पदार्थो की बड़ी खेप सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसओजी टीम द्वारा क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को स्ट्रांग फार्म के पास नेशनल हाईवे पर दो बाइक सवार चार संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। संयुक्त टीम द्वारा जब उन्हे रूकने का इशारा किया गया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 840 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम मुकेश गोस्वामी पुत्र ब्रजेश कुमार निवासी ग्राम भोजपुर, थाना कटरा, जिला शाहजहाँपुर, उ.प्र., शिव ओम पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम शाहपुर खिताऊवा, निकट हनुमानमंदिर, थाना कटरा, जिला शाहजहापुर उ.प्र., रंजीत पुत्र रामदीन, निवासी ग्राम भोजपुर, निकट हनुमान मंदिर, थाना कटरा, जिला शाहजहापुर उ.प्र. व अनिल कुमार पुत्र तेज राम निवासी शाहपुर खिताऊवा, निकट हनुमान मंदिर, थाना कटरा जिला शाहजहापुर उ.प्र. बताया। बताया कि वह स्मैक शाहजहांपुर में तैयार कर पीलीभीत, चंपावत, लोहाघाट तथा अन्य पर्वतीय जगह में तथा टनकपुर और बनबसा के रास्ते नेपाल में स्मैक को ऊंचे दामों में बेचते है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। बरामद स्मैक की कीमत 85 लाख रूपये बतायी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments