Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड अपराध की दुनिया में पहले पायदान परः माहरा

उत्तराखंड अपराध की दुनिया में पहले पायदान परः माहरा

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बढ़ते महिला अपराधों में उत्तराखंड आज नौ हिमालयी राज्यों में पहले पायदान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है, लेकिन राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि महिला अपराधों से जुड़े मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन भाजपा उन पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के बहादराबाद में 26 जून को घटी घटना में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी गई। इस केस में भाजपा का नेता आदित्य राज सैनी मुख्य आरोपी है, उसके बावजूद अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने भाजपा के प्रवक्ताओं के उन आरोपों को भी निराधार बताया है, जिसमें भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस बौखलाहट में भाजपा पर इस तरह के आरोप लगा रही है।
करन माहरा ने कहा कि भाजपा प्रवक्ताओं को ऐसे बयान देने से पहले उन लड़कियों के बारे में सोचना चाहिए, जिनके साथ इस तरह के कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है। अधिकतर अपराधों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन भाजपा अपने नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह चुप्पी साध लेती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं और बेटियों के साथ अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगाया होता, तो उत्तराखंड आज नौ हिमालयी राज्यों में पहले पायदान पर नहीं आता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments