Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपुरोला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे दुर्गेश लाल हुए कांग्रेस में...

पुरोला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे दुर्गेश लाल हुए कांग्रेस में शामिल

देहरादून: कांग्रेस पार्टी ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे दुर्गेश लाल को अपने पाले में शामिल कर लिया है। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पुरोला विधानसभा से भाजपा से बागी होकर रवाईं जन एकता मंच के सहयोग से विधानसभा प्रत्याशी रहे दुर्गेश लाल ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर दी है ।  

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपायक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरोला विधानसभा में 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े दुर्गेश लाल एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है।  

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। चाहे लोकसभा चुनाव हों, या विधानसभा चुनाव भाजपा ने झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि श्री दुर्गेश लाल एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।

इल मौके पर दुर्गेश लाल के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रवाई जन एकता मंच के संयोजक चन्द्र सिंह रावत, रवाई जन एकता मंच के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह चैहान, सचिव गुलाब सिंह रावत, पूर्व प्रधान सतीश चैहान, महावीर सिह राणा, जयराम चैहान, मारखण्डी, प्रदीप रावत, प्रधान जोगेन्द्र सिंह, सुरेश, प्रधान श्याम लाल, प्रधान मनीष, प्रधान विक्रम, प्रधान हरदेव, प्रधान जीवन लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश, देवेश्वर लाल, ग्रोबर यूनियन के अध्यक्ष विनोद रावत आदि शामिल थे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, सुखदेव रावत आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments