Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य आंदोलनकारी जे पी पांडे को कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित

राज्य आंदोलनकारी जे पी पांडे को कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित

देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में आज उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी जे पी पांडे को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, पूर्व विधायक विजयपाल सजवान,महामंत्री नवीन जोशी राजेंद्र शाह, पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार, महेश जोशी, प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव संदीप चमोली, हरिद्वार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र नेगी, विशंभर बौठियाल, नरेंद्र सौठियाल, सावित्री नेगी, मंजू त्रिपाठी, सावित्री थापा ट्विंकल अरोड़ा समेत अनेक लोगों ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गणेश गोदियाल और धीरेंद्र प्रताप ने जेपी पांडे के उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में योगदान को ऐतिहासिक बताया और कहा कि हरिद्वार के उत्तराखंड में विलय के लिए यदि किसी व्यक्ति ने सबसे ज्यादा कुर्बानी दी तो वह जेपी पांडे ही थे।
इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने एक प्रस्ताव रखकर जेपी पांडे की हरिद्वार के किसी के उचित स्थान पर प्रतिमा लगाए जाने की मांग की इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments