Latest news
उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की मीडिया कार्यशाला पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर का किया भ्रमण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीट जीतेगी कांग्रेसः सुमित हृदयेश

उत्तराखण्ड विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीट जीतेगी कांग्रेसः सुमित हृदयेश

हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव को जीतने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी को नसीहत दी है। सुमित हृदयेश ने कहा है कि राजेंद्र भंडारी को पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया था और बदरीनाथ की जनता को काफी आशाएं थी। जिस समय जोशीमठ में लोगों के घरों में दरार आई थी, लोग घर छोड़ कर जा रहे थे और उस समय कांग्रेस पार्टी जोशीमठ की जनता के साथ खड़ी थी। उस समय राजेंद्र भंडारी भाजपा को सड़क से लेकर सदन तक कोष रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने जोशीमठ और बदरीनाथ के लिए कौन सा बड़ा पैकेज दे दिया है कि आज वह भाजपा के हो गए। बदरीनाथ उपचुनाव में वहां की जनता राजेंद्र भंडारी को जवाब देने जा रही है।
राजेंद्र भंडारी इससे पहले कांग्रेस से विधायक थे और उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद बदरीनाथ विधानसभा सीट दल बदल कानून के तहत खाली हो गई थी। उपचुनाव में भाजपा ने राजेंद्र भंडारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं सुमित हृदयेश ने रुड़की में हुए 13 साल की मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा के नेता इस तरह के जगह ने अपराध कर रहे हैं, लेकिन भाजपा और उसके संगठन के लोग इस पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। लेकिन इस तरह की घटना किसी और के द्वारा किए जाने पर भाजपा और उसके संगठन के लोग धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इतनी बड़ी घटना हो गई और भाजपा व संगठन पूरी तरह से चुप हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा और संगठन के लोगों में दम है तो हल्द्वानी में प्रदर्शन करके दिखाएं, जिससे भाजपा संगठन के लोगों की इंसानियत दिख सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments