Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डसमस्याओं को लेकर स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने अधिकारियों से मांगा जवाब

समस्याओं को लेकर स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने अधिकारियों से मांगा जवाब

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय समस्याओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर जवाब मांगा। अपने विधानसभा क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहने वाली विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर मालन नदी पर पॉकलैंड और जेसीबी के माध्यम से दोनो कॉजवे पर पानी डायवर्ट करने के लिए निर्देशित किया और साथ ही लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए भी आदेश किया।
उन्होंने बताया की महज अभी 2 या 3 दिन की बारिश हुई है और मालन नदी के उफान पर आ जाने से ह्यूमपाइप कॉजवे वैकल्पिक मार्ग के उपर से पानी बहने लगा जिसके कारण यातायात व्यवस्था दो घंटे तक बाधित रही। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के देवी रोड व अन्य जगहों पर हो रही नाली सफाई के मलवे का ना उठाने पर नगर आयुक्त को जवाब देने को कहा है। उन्होंने बताया की निगम द्वारा वर्षाऋतु से पहले हीं नाली साफ कराई जाती है। किंतु इस वर्ष बारिश के साथ साथ अभी भी कार्य गतिमान है और साथ ही यह नालियों से निकली गंदगी वहीं छोड़ रहे है जिस से कचरा रोड में बहकर लोगों की दुकान के आगे जमा हो रहा है और वापिस नालियों में जा रहा है। नगर निगम की इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए ऋतु खण्डूडी ने नगर आयुक्त को तुरंत सफाई के साथ कूड़ा उठाने के लिए निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments