Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएनबी ने पेश किया सेफ्टी रिंग तंत्र

पीएनबी ने पेश किया सेफ्टी रिंग तंत्र

देहरादून। साइबर धोखाधड़ी की बढ़ती संख्या के प्रतिउत्तर में, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक ने अपने इंटरनेट बैंकिंग सिस्टम (आईबीएस) और मोबाइल बैंकिंग सिस्टम (एमबीएस) में एक नया सुरक्षा फीचर सेफ्टी रिंग पेश किया है। यह तंत्र धोखाधड़ी करने वालों की अनाधिकृत पहुंच के मामले में होने वाले नुकसान को न्यूनतम करने के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा परत प्रदान करता है।
सेफ्टी रिंग एक वैकल्पिक फीचर है जो ग्राहकों को सावधि जमा के आनलाइन क्लोजर या सावधि जमा पर तय सीमा की राशि तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा प्राप्त करने के लिए एक दैनिक लेन-देन की सीमा निर्धारित करने की अनुमति देता है के संदर्भ में। ग्राहक द्वारा सेट की गई सीमा डिजिटल चैनल्स की समेकित सीमा होगी जिसके अंतर्गत ग्राहक सावधि जमा को बंद या उस पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा ले सकता है। ग्राहक शाखाओं अथवा आईबीएस एमबीएस के माध्यम से सेफ्टी रिंग लिमिट सेट कर सकते।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments