Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधखंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

देहरादून। खण्ड शिक्षाधिकारी खानपुर, जनपद हरिद्वार को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। सी0एम0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की विभागीय जांच खण्ड शिक्षाधिकारी खानपुर हरिद्वार द्वारा की जा रही थी, जिसमें खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता अध्यापक को जांच में क्लीन चिट देने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता द्वारा उक्त सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की गयी, जिसके क्रम में आज सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देरादून की ट्रैप टीम द्वारा अयाजुद्दीन, खण्ड शिक्षाधिकारी, खानपुर जनपद हरिद्वार को शिकायतकर्ता से रू.10,000-उत्कोच ग्रहण करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशीव अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।
निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी। यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 व हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments