Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की, विभिन्न समसामयिक विषयों पर...

राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की, विभिन्न समसामयिक विषयों पर की चर्चा

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट कर देश व प्रदेश के समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि भारत की एकता और अखंडता को प्रदर्शित करने के उत्सव के रूप में मनाए जा रहे ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ अभियान के अंतर्गत राजभवन उत्तराखण्ड में पिछले वर्ष सभी राज्यों का राज्य स्थापना दिवस मनाया गया है, और इस वर्ष से दूसरा चक्र भी प्रारम्भ हुआ है। साथ ही राष्ट्रपति को जानकारी दी कि टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत उत्तराखण्ड में 5 हजार से अधिक गांवों में द्रुत गति से कार्य किया जा रहा है जिसकी प्रगति संतोषजनक है। राज्यपाल ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों की उन्नति के लिए नवाचार युक्त प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल राजभवन एवं मानसखण्ड भ्रमण हेतु आमंत्रित किया और नैनीताल राजभवन के गौरवशाली 125 वर्षों की यात्रा पर आधारित कॉफी टेबल बुक व लघु फिल्म एवं राजभवन देहरादून में आयोजित वसंतोत्सव-2024 पर आधारित कॉफी टेबल बुक भी भेंट की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments