Latest news
हिमालय और गंगा को बचाने के लिए संत समाज को आगे आना होगाः किशोर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा फरार 38 वें नेशनल गेम्स को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक शहरी विकास और आवास विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं की थी बड़ी कमीः अग्रवाल कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति होने से कार्यों में और तेजी आयेगीः महाराज सरकारी विभागों में भर्ती के मामले में रिकॉर्ड रच रही धामी सरकार मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डविधानसभा अध्यक्ष ने नैनीताल जनपद में हरेला महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में...

विधानसभा अध्यक्ष ने नैनीताल जनपद में हरेला महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया

देहरादून/नैनीताल। कुमाऊं क्षेत्र के भ्रमण पर पंहुची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने नैनीताल जनपद में हरेला महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। ग्रीन फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और वृक्षारोपण करके प्रकृति को हर-भरा रखने का सन्देश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व को बढ़ावा देना था। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर वृक्षारोपण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान की सराहना की और इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, यह अभियान हमें न केवल हमारे पर्यावरण की सुरक्षा करने का अवसर देता है, बल्कि इसे हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी संरक्षित करता है।
उन्होंने कहा की एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रकृति की सेवा और मां के प्रति सम्मान का अनुकरणीय भाव है। उत्तराखंड इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अत्यधिक क्षेत्र जंगल का है, हरैला पर्व के आसपास हम जो पेड़ लगाते है वह फल-फुल जाता है। इसलिए हमें आजकल अधिक से अधिक पौध-रोपण करना चाहिए, हम सबको संकल्पित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस अभियान में हमें समाज को साथ लेकर या उनके साथ सहभागिता बनकर पर्यावरण व प्रकृति संरक्षण करना है गो ग्रीन फाउंडेशन के इस प्रयास को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से पर्यावरण के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ती है और वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित होते हैं।
इसके पश्चात, विधानसभा अध्यक्ष ने मल्लिकार्जुन विद्यालय भीमताल में हरेला महोत्सव के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया। यहाँ उन्होंने स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए क्षेत्र वासियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा, हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं। यह हमारी धरती को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं भीमताल में स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा जी नेतृत्व में अध्यक्ष, उत्तराखंड विधानसभा का भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व जन समूह उपस्थित था। श्रीमती खण्डूडी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित कया। इस दौरान कार्यक्रम राम सिंह कैड़ा विधायक भीमताल गजराज बिष्ट, किशोर जोशी अल्का जीना, संतोष सिंह, प्रताप सिंह, विजय लक्ष्मी, मुकेश बोरा ,हरिमोहन अरोरा ,प्रमोद बोरा ,पूनम जोशी ,पान सिंह, ,हरीश बिष्ट , आशा रानी ,जया बोहरा, मनोज भट्ट ,बीना आर्य, प्रमोद बोहरा, कमल चंद सीपरा जोशी, आशु पाण्डेय, एस०डीम० भीमताल, उदय वीर सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments