Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डदरोगा व हेड कांस्टेबल 2000 रु. रिश्वत लेते गिरफ्तार

दरोगा व हेड कांस्टेबल 2000 रु. रिश्वत लेते गिरफ्तार

नैनीताल। रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हए विजिलेंस ने कोतवाली रामनगर में स्थित एलआईयू के कार्यालय में छापामारी कर सब इंस्पेक्टर सौरभ राठी व हेड कान्सटेबल गुरप्रीत सिंह को 2000 रु की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
सतर्कता अधिष्ठान के हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं वाट्सएप नम्बर 9456592300 पर शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत के क्रम में आज सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा उप निरीक्षक सौरभ राठी तथा हेड कान्स. गुरप्रीत सिंह, अभिसूचना शाखा कार्यालय रामनगर, जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से उसके पासपोर्ट वेरीफिकेसन की रिपोर्ट लगाने की एवज में रू. 2,000 उत्कोच ग्रहण करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है। यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी एवं लोक सेवक द्वारा लोक कर्तव्य के निर्वहन में अपने आचरण द्वारा या अन्य प्रकार के असम्यक लाभ (पारितोषण) हेतु अवैध मांग या किसी को प्रेरित कराकर रिश्वत (उत्कोच) की मांग की जाती है या उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं वाट्सएप नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments