Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डखिलाडियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हो...

खिलाडियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हो रही कारगर सिद्धः रेखा आर्या

देहरादून। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत खिलाडियों के चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।जिसके तहत सभी चयनित खिलाड़ी प्रति माह 2 हजार की राशि प्राप्त करते हैं।खेल मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया को जारी अपने बयान में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 14 से 23 वर्ष तक के बालक और बालिकाओ का चयन किया जाता है।हर जिले से 100 बालक और 100 बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिए जाता है। बताया कि इस वर्ष चयन की प्रक्रिया ब्लॉक, नगर निगम,नगर पालिका स्तर पर 5 अगस्त से शुरू होगी।जबकि जनपद स्तर पर प्रक्रिया 12 अगस्त से प्रारंभ होगी। जबकि अंतिम चयन सूचियों का जनपद स्तर पर प्रकाशन 19 अगस्त से शुरू होंगे और चयनित खिलाडियों को 29 अगस्त को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किये जायेंगे।
वहीं खेल मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार और चमोली जनपद के बालक ध्बालिकाओ की चयन ट्रायल्स की प्रक्रिया ब्लॉक, नगर निगम ,नगर पालिका स्तर पर 21 अगस्त और जिला स्तर की चयन प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू की जाएगी।इसके साथ ही जनपद स्तर पर अंतिम चयनित खिलाडियों की सूची का प्रकाशन 7 सितंबर से प्रारंभ होगा और छात्रवृत्ति की राशि के चेक 17 सितंवर को वितरित किए जाएंगे।
खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना खिलाडियों के खेल को आगे बढ़ाने में कारगार साबित हो रही है।यह एक महत्वकांशी योजना है जो कि ऐसे बच्चो के लिए मददगार सिद्ध हो रही है जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण परिवेश में खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।हमारा प्रयास है कि ग्रामीण स्तर पर भी बच्चे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े।यह योजना उनके खेल को आगे बढ़ाने में मददगार बन रही है।कहा कि आज खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये बच्चे अपने भविष्य को संवार सकते हैं। आज माता-पिता का नजरिया खेल के प्रति बदला है और वह अपने बच्चो को खेल की और प्रेरित कर रहे हैं।साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी भी खिलाडियों और खेल के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।उनके मार्गदर्शन में आज खेल के प्रति बच्चो का रुझान बढ़ा है।साथ ही कहा कि राज्य में बच्चो के अंदर छुपी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में काम कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments