Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डडेंगू नियंत्रण एवं बचाव के लिए डीआईसीसीसी में कंट्रोलरूम स्थापित

डेंगू नियंत्रण एवं बचाव के लिए डीआईसीसीसी में कंट्रोलरूम स्थापित

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन पर जनपद देहरादून में डेंगू नियंत्रण एवं बचाव हेतु डीआईसीसीसी में कंट्रोलरूम स्थापित किया गया है जिसमें डेंगू से संबंधित विभिन्न शिकायत दी जा सकती हैं। कंट्रोल रूम में अभी तक कुल 15 कॉल प्राप्त हुई हैं जिनमें 14 कॉल फागिंग तथा 1 कॉल चिकित्सा परामर्श से संबंधित है।
सभी का निराकरण कर लिया गया है। कंट्रोल रूम में नगर निगम के कार्मिक एवं स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने समस्त जनमानस से अनुरोध किया है कि डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1802525 पर संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जनमानस से डेंगू के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए अपने आसपास सफाई रखने तथा पानी जमा न होने देने का अनुरोध किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments