Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यसभा में नरेश बंसल ने एम्स ऋषिकेश के विस्तारीकरण की उठाई मांग

राज्यसभा में नरेश बंसल ने एम्स ऋषिकेश के विस्तारीकरण की उठाई मांग

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सदन में एम्स ऋषिकेश के विस्तार की योजना बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एम्स ऋषिकेश कुमाऊं, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और हिमाचल को मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवा रहा है, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में एम्स ऋषिकेश पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए नर्सिंग स्टाफ बढ़ाने की आवश्यकता है, इसलिए एम्स ऋषिकेश के विस्तारीकरण की अनुमति दी जाए सांसद नरेश बंसल ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार के समय हमें एम्स ऋषिकेश मिला था। एम्स ऋषिकेश की नींव 2 फरवरी 2004 को सुषमा स्वराज ने रखी थी। एम्स ऋषिकेश आज राज्य के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। एम्स ऋषिकेश में 27 मई 2013 से ओपीड़ी की सुविधा शुरूआत की गई। 30 दिसंबर 2013 में आईपीडी की सुविधा और 2 जून 2014 से सर्जरी की सुविधा शुरूआत की गई, जिससे यहां पर अन्य राज्यों के मरीजों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। एम्स ऋषिकेश में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए एम्स के डॉक्टर प्रत्येक अवसर पर दृढ़ संकल्पित नजर आए। वर्तमान में विभिन्न पाठ्यक्रम में 1030 छात्र-छात्राएं हैं और 51 विशेष क्लिनिक जोड़े गए हैं। 2013 में 200 बिस्तर वाले आंतरिक रोगी सुविधा की अब 960 बिस्तर की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments