Latest news
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनेंः डाॅ. धन सिंह रावत साल में दो बार लिया जाएगा फिजिकल स्टैंडर्ड एप्टीट्यूड टेस्ट हरबर्टपुर निवासी आयुष जैन ने कमर्शियल पायलट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया सीएम धामी ने रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम ने की बैठक माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

[t4b-ticker]

Saturday, June 20, 2026
Homeउत्तराखण्डबीआईएस ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भारतीय मानकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

बीआईएस ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भारतीय मानकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो ने आज एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें स्ळठज्फ समुदाय को भारतीय मानकों के विषय में जानकारी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम देहरादून स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्ळठज्फ समुदाय को उनके द्वारा की जाने वाली विभिन्न खरीदारी के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीआईएस के उप निदेशक सचिन चैधरी ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्न उत्पादों के लिए मानक तैयार किए हैं। यदि बीआईएस के रजिस्टर्ड उत्पाद में किसी तरह की परेशानी आती है, तो उपभोक्ता इसकी शिकायत कर सकता है। उन्होंने विशेष रूप से सोने के हालमार्क के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि बीआईएस से रजिस्टर्ड सुनारों के लिए दुकान में बीआईएस का लोगो लगाना अनिवार्य है। उपभोक्ताओं को बीआईएस के रजिस्टर्ड दुकानों से ही सामान खरीदने की सलाह दी गई।
सहायक निदेशक भाविक राजगोर ने बीआईएस एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से उत्पाद की गुणवत्ता की जांच की जा सकती है और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों के खिलौनों को अनिवार्य आईएसआई मार्क की श्रेणी में शामिल किया गया है, और इसलिए कोई भी दुकान बिना आईएसआई मार्क के खिलौने नहीं बेच सकता।कार्यशाला में होप और पावर आफ वाइसेज संगठन के सदस्यों ने प्रमुख भूमिका निभाई। होप की अध्यक्ष अदिति शर्मा ने कहा कि उनके समुदाय को पहली बार इतनी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है और वे इसे आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। उपस्थित लोगों ने मानकों के संबंध में कई सवाल पूछे, जिनका समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया। उपभोक्ता सामान खरीदने से पहले बीआईएस रजिस्टर्ड जूलर्स की जानकारी बीआईएस केयर ऐप या बीआईएस की वेबसाइट से ले सकते हैं। इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन बिशन रावत के अलावा संजना, आयशा, विकास, पायल गुरुंग, सुम्मी राजपूत, सोनिया, अनुष्का आदि भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments