Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले दुखद, मानवाधिकार के ढोंगी समर्थकों की चुप्पी...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले दुखद, मानवाधिकार के ढोंगी समर्थकों की चुप्पी शर्मनाकः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर दुख प्रकट करते हुए चिंता जताई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्र द्वारा वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए बनाई उच्च स्तरीय समिति के गठन का स्वागत किया है। विपक्ष की चुप्पी पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मुस्लिम घुसपैठियों के मानवाधिकार का रोना रोने वालों के मुंह से एक भी शब्द अब हिंदुओं की पीड़ा के लिए नही निकल रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता देवभूमिवासियों के साथ ईश्वर से बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की कमना करती है।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन का सबसे अधिक खामियाजा वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं को उठाना पड़ रहा है। राजनैतिक बदले की आड़ में मुस्लिम कट्टरपंथी जमायते इस्लामी के नेतृत्व में 1.40 करोड़ हिंदुओं को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। यह सब बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है, जिसको लेकर भारत सरकार ने वहां के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री और जिम्मेदार प्रतिनिधियों से उचित माध्यम द्वारा चिंता प्रकट की है ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वहां के जारी हालात के मद्देनजर एक समिति गठित की है। यह समिति बांग्लादेश में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ संवाद बनाए रखेगी ताकि वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि इस संबंध में जो भी जरूरी कदम होगा, वह मोदी सरकार उठाएगी।
हालांकि इस संबंध में विपक्ष के नेताओं की चुप्पी पर भी उन्होंने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, जो लोग देश में अवैध रूप से घुसे करोड़ो बांग्लादेशी एवं रोहंगिया घुसपैठियों के मानव अधिकार की दुहाई देते हैं। जो उनपर कार्यवाही के विरोध में दहाड़े मारने लगते हैं लेकिन उनकी जुबान पर एक भी शब्द पीड़ित बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए नहीं निकल रहे हैं। इतना ही नही देवभूमि में रहने वाले कांग्रेस नेता, जो कल तक सनातन की प्रतिष्ठा बचाने के लिए राजनैतिक यात्रा निकाल रहे थे अब एक भी आवाज उनकी तरफ से, धार्मिक अराजकता के शिकार हिन्दू भाई बहिनों के लिए नहीं उठ रही है। देश की तरह प्रदेश की जनता भी इस दोगली राजनीति को बखूबी पहचान गई है। भाजपा, प्रदेशवासियों के साथ बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं समेत सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से कामना करती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments