Latest news
गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ सीट भाजपा की थी और रहेगीः प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

केदारनाथ सीट भाजपा की थी और रहेगीः प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने राहुल-खड़गे के आने को चुनावी लाभ लेने की कोशिश बताया, साथ ही दावा किया कि केदारनाथ सीट भाजपा की थी और रहेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम दौर की चर्चा होने के बाद सही समय पर विस्तार हो जाएगा।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सवालों का जवाब देते हुए श्री भट्ट ने कहा, कांग्रेस आलाकमान कभी देवभूमि पर संकट में नजर नहीं आता है। और तो और उनकी पार्टी प्रभारी को तो राज्य में आने का समय ही नहीं है, दिल्ली में बैठकर ही वह उत्तराखंड की समस्याओं को सुलझाने की सलाह बांट रही हैं। यह सही है कि कांग्रेस हाल के उपचुनाव में अपनी एक सीट बचाने और एक सीट बसपा से छीनने में सफल रही है । लेकिन इससे उनके नेताओं को अति उत्साहित होने की जरूरत नहीं है, केदारनाथ की सीट भाजपा की थी और आगे भी भाजपा ही जीतने जा रही है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद, इस संबंध में प्रक्रिया जारी है। कई दौर की बातचीत के बाद अब सीएम की केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम दौर की चर्चा होनी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री उचित समय पर विस्तार की घोषणा करेंगे।
वहीं पीएम से मिलने को लेकर लगाई जा रही अटकलों का पटाक्षेप करते हुए उन्होंने जवाब दिया कि प्रत्येक व्यक्ति पीएमओ से समय लेता है और उसी क्रमानुसार मुलाकात होती रहती है। हमारे प्रदेश के सांसदों, मंत्री और वरिष्ठ नेताओं का मोदी जी से मिलना हम सबके लिए सम्मान की बात है । लिहाजा ऐसी शिष्टाचार बैठकों को अन्यथा लिया जाना ठीक नहीं है। मीडिया द्वारा मंत्रियों के अपने प्रभारी जिलों में नहीं जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा, सभी मंत्री अपने अपने प्रभारी जिलों में जा रहे है और बैठकें लेकर जनता की समस्या का निस्तारण कर रहे हैं। अब तक मंत्रियों की मौजूदगी में सभी जिला योजना बैठकें भी संपन्न हो गई हैं। इस संबंध में वे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट कर रहे हैं और संगठन को भी जानकारी दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments