Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयतमिलनाडु मे भारी बारिश के चलते जारी की गई बाढ़ की चेतावनी

तमिलनाडु मे भारी बारिश के चलते जारी की गई बाढ़ की चेतावनी

चेन्नई: तमिलनाडु में भारी बारिश का कहर जारी है। यहां स्थिति काफी खराब हो गई है जिसके चलते गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया था। बारिश के कारण राज्य के 90 प्रमुख जलाशयों और झील का जल स्तर काफी अधिक बढ़ गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, वैगई बांध का जलस्तर 69 फीट तक पहुंच गया है, जिसे देखते हुए बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है। वैगई बांध की पूर्ण जलाशय क्षमता 71 फीट है। बता दें कि राज्य में भारी बारिश के कारण अभी तक 16 लोगों की जान जा चुकी है। खराब मौसम ने समुद्र के तटवर्ती इलाकों की हालत खराब कर दी है। 

राजधानी चेन्नई सहित तटीय इलाकों के निचले हिस्सों में सड़कों पर भी पानी भर आया है और ऐसे में यहां नांवों से काम लेना पड़ रहा हैं। बारिश की वजह से रेल और हवाई यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। बाढ़ और बारिश के कारण फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंत्रियों और उच्च अधिकारियों से हालात पर चर्चा की है। सीएम ने अधिकारियों को बाढ़ और वर्षा की स्थिति से किसानों की फसल बचाने के निर्देश दे दिए हैं। और साथ ही उन्होंने किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए छह मंत्रियों की टीम का भी गठन किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments