Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधमनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल देशमुख को कोर्ट ने 15 नवंबर...

मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल देशमुख को कोर्ट ने 15 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा

मुंबई: महाराष्ट्र के बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को एक बार फिर से झटका लगा है। पूर्व गृहमंत्री देशमुख की कस्टडी पीएमएलए कोर्ट ने फिर से बढ़ा दी है। अब वे 15 नवंबर तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। 

इससे पहले ईडी के सामने पेश हुए अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें ईडी की हिरासत में भेज दिया था। देखमुख के खिलाफ ईडी व सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं। 

विदित हो कि अनिल देशमुख पर आरोप है कि गृहमंत्री रहते हुए उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये की वूसली की थी। उन पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखकर ये सभी आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही यह मामला सामने आया और केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ने इस मामले में मामला दर्ज किया था।

देशमुख ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है। पिछले दिनों देखमुख की ओर से इस मामले में वीडियो जारी किया गया था, इसमें देखमुख ने कहा था कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। साथ ही उन्होंने परमबीर सिंह के बारे में भी कई सवाल दागे थे। दरअसल, मामला खुलने के बाद परमबीर सिंह फरार है। देखमुख ने कहा था कि वह विदेश भाग गया है।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments