Latest news
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बदरीनाथ धाम दर्शन के...

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बदरीनाथ धाम दर्शन के बाद कार्यालय का निरीक्षण किया

बदरीनाथ/जोशीमठ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मंदिर में दर्शन के पश्चात मंदिर समिति कार्यालय का निरीक्षण किया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कार्यालय सभागार में कर्मचारियों को संबोधित किया एवं समर्पित भाव से सेवा कार्य करने को कहा। इस अवसर पर‌ श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी एवं अधिकारियों ने मुख्य कार्याधिकारी का स्वागत किया।
इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान, डिमरी पंचायत पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी एवं डिमरी समुदाय के प्रतिनिधि सहित तीर्थ पुरोहित तथा प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, संतोष तिवारी लेखाकार भूपेंद्र रावत भागवत मेहता,अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।
इससे पहले मुख्य कार्याधिकारी कल देर शाम जोशीमठ पहुंचे थे तथा आज प्रातरू श्री नृसिंह मंदिर में प्रातरूकालीन अभिषेक पूजा में शामिल हुए। उसके पश्चात मंदिर समिति कार्यालय तथा विश्राम गृह का निरीक्षण किया। जोशीमठ में नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरुवाण, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी,प्रबंधक भूपेंद्र राणा, पुजारी सुशील डिमरी पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व ईओ भगवती प्रसाद कपरुवाण, समीक्षा अधिकारी अनिल थपलियाल, नागेंद्र सकलानी, अनिल सकलानी, वेदाचार्य वाणीविलाश डिमरी आदि ने मुख्य कार्याधिकारी का स्वागत किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी श्री बदरीनाथ धाम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम में रहेंगे उसके पश्चात श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ रवाना हो जायेंगे 16 अगस्त को मुख्य कार्याधिकारी श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments