Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डव्यस्ततम कार्यक्रम के बीच सुबह-सवेरे एमडीडीए उपाध्यक्ष ने शहर में पौधारोपण कार्यों...

व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच सुबह-सवेरे एमडीडीए उपाध्यक्ष ने शहर में पौधारोपण कार्यों का किया निरीक्षण

देहरादून। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर गतिमान पौधरोपण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष सबसे पहले हरिद्वार बायपास रोड पर पहुँचे जहां उन्होंने सड़क किनारे चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा फलदार पौधों को लगाया जाए। इसके बाद हरिद्वार रोड एवं जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के नजदीक भी यहां चल रहे पौधरोपण कार्यों का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि इस वर्ष देहरादून में मई-जून के माह में तापमान काफी ज्यादा रहा। ऐसे में जरूरत है कि शहर में ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाएं। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारा अधिक से अधिक फोकस ग्रीन कवर बढ़ाने पर होना चाहिए। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments