Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डधामों के नाम से नहीं बनेगा कहीं कोई मंदिरः सीएम धामी

धामों के नाम से नहीं बनेगा कहीं कोई मंदिरः सीएम धामी

देहरादून। आखिरकार सरकार ने मान ही लिया कि धामों की प्रतिष्ठा और मान्यताओं को बनाए रखने के लिए उनके नाम का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने रुद्रप्रयाग दौरे के समय यह कहकर कि केदारनाथ नाम से अब दिल्ली में मंदिर नहीं बनेगा, साफ कर दिया है कि धामों के नाम का गलत उपयोग हर हाल में रोका जाएगा। मुख्यमंत्री धामी द्वारा दिल्ली के बुराड़ी में खुद केदारनाथ धाम मंदिर के लिए भूमि पूजन किये जाने से यह विवाद शुरू हुआ था। केदारनाथ धाम ट्रस्ट दिल्ली ने मुख्यमंत्री को बुलाकर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया गया था। जिस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई थी तथा शंकराचार्यो से लेकर तीर्थ पुरोहितों व पुजारियों ने भी विरोध किया था। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसे लेकर इतना बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिया गया था कि हरिद्वार से केदारनाथ धाम तक कांग्रेसियों ने धामों की प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा शुरू की गई थी जिसे आपदा के कारण अंतिम चरण में रोकना पड़ा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments