Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया

मंत्री जोशी ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया

भराड़ीसैंण। मानसून सत्र के प्रथम दिवस गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने समूह के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। जिसमें 6 समूह की 42 महिला सदस्यों ने प्रतिभाग करते हुए पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादन, दैनिक उपयोगी सामान, ऑर्गेनिक सब्जी तथा अन्य स्टॉल लगाए गए, जिसमे समूह की महिलाओं की 39,585 रुपए की बिक्री हुई। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने महिला समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की गई तथा स्वयं स्थानीय उत्पादन उत्पाद खरीदे। उन्होंने शुद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान आकर्षित करते हुए भविष्य में इन्हें लखपति दीदी बनाने पर और अधिक सहयोग दिए जाने की बात कही गई।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि एनआरएलएम के माध्यम से 05 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों की सराहना की और भरोसा जताते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं कार्य कर रही है और जो राज्य सरकार का वर्ष 2025 तक 1.50 लाख बहिनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। उससे अधिक बहिनें लखपति दीदी बनने के लिए अग्रसर है। जोशी ने कहा कि पिछले वर्ष रक्षाबंधन में समूह की महिलाओं द्वारा 90 लाख और इस वर्ष 01 करोड़ 40 लाख से अधिक की राखियों का विक्रय किया गया है। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार, सल्ट विधायक महेश जीना, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments