Latest news
रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने लोक भवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में किया ध्व... एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डअभी तक प्रदेश में हुआ 33512 किलोमीटर सड़कों का निर्माणः महाराज

अभी तक प्रदेश में हुआ 33512 किलोमीटर सड़कों का निर्माणः महाराज

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तराखण्ड बनने के पश्चात मार्च 2024 तक राज्य में कुल 33512 किलोमीटर मार्गों का निर्माण किया जा चुका है। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 171 किमी मार्गो के नव निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य में लोक निर्माण विभाग के अधीन मार्गो की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड बनने के पश्चात राज्य में मार्च 2024 तक कुल 33512 किलोमीटर मार्गों का निर्माण किया जा चुका है और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 171 किमी मार्गो के नव निर्माण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक लोक निर्माण विभाग के अधीन मार्गो की लम्बाई 33683 किमी० हो जायेगी। पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड में आपदा के दृष्टिगत वर्तमान में 187 सड़के बंद हैं जिसमें से 18 सड़कों को खोल दिया गया है तथा 151 जे०सी०बी० मशीनें क्षतिग्रस्त मार्गों को खोलने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। क्षतिग्रस्त मार्गों को चुस्त दुरुस्त कर सड़कों के खुलने के पश्चात चारधाम यात्रा फिर से प्रारंभ कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments