Latest news
पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमिः राज्यपाल मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभः मुख... उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीडीओ अभिनव शाह ने की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रगति की समीक्षा त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की

[t4b-ticker]

Sunday, June 21, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य लोक सेवा आयोग से शिक्षा विभाग को मिले तीन दर्जन अधिकारी

राज्य लोक सेवा आयोग से शिक्षा विभाग को मिले तीन दर्जन अधिकारी

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग को लगभग तीन दर्जन अधिकारी मिले हैं। इन चयनित अधिकारियों की नियुक्ति से शिक्षा विभाग में जहां प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी वहीं विभागीय परियोजनाओं एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीसीएस परीक्षा में चयनित सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुये उनसे प्रदेश के विकास में योगदान की अपेक्षा की।
जम्मू-कश्मीर प्रवास पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 में चयनित उम्मीदवारों व उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) परीक्षा में युवाओं का चयन उनके अथक प्रयासों का नतीजा है। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने न सिर्फ अपने सपनों को साकार किया बल्कि अपने परिवार और समाज का भी गौरव बढ़ाया है। डॉ. रावत ने कहा कि आयोग की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा परीक्षा के परिणाम आने से प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा विभाग को 32 अधिकारी मिले हैं। जिसमें उप शिक्षा अधिकारी, स्टॉफ ऑफिसर एवं विधि अधिकारी के पद शामिल हैं। साथ ही सहकारिता विभाग में भी सहायक निबंधक के पदों पर भी अधिकारियों को चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि इन पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति से जहां विभाग में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आयेगी वहीं विभागीय परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी धरातल पर हो सकेगा। डॉ. रावत ने कहा कि पीसीएस परीक्षा में चयनित अधिकारी अपनी प्रतिभा और योग्यता के दम पर उत्तराखंड को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments