Latest news
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने लोक भवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में किया ध्व... एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने पीएमजीएसवाई को तत्काल सेतु का कार्य प्रारम्भ कर यथाशीघ्र मार्ग...

डीएम ने पीएमजीएसवाई को तत्काल सेतु का कार्य प्रारम्भ कर यथाशीघ्र मार्ग को सुचारू करने के निर्देश दिए

टिहरी। जनपद टिहरी के सकलाना क्षेत्रांतर्गत दुबड़ा-रगड़गाँव मोटर मार्ग की सुविधा ग्राम वासियों को जल्द से जल्द मिल सके, इस हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जांच टीम गठित की गई है। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत दुबड़ा-रगड़गाँव मोटर मार्ग कुल लंबाई 16 किमी से दुबड़ा, तौलिया काटल, सौंदणा व रगड़गाँव आदि क्षेत्र के लोगांे को सड़क की सुविधा मिलती है। दुबड़ा-रगड़गाँव मोटर मार्ग के किमी 8.55 सेतु निर्माण में चिफल्टी नदी का स्पान बढ़ने के कारण विलंब हो रहा है, जिसके मध्यनजर राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की संयुक्त टीम गठित की गई है। जिलाधिकारी ने टीम को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने तथा निरीक्षण के उपरांत पीएमजीएसवाई को तत्काल सेतु का कार्य प्रारम्भ कर यथाशीघ्र मार्ग को सुचारू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सेतु के सुचारू होने तक क्षेत्र के लोगों के आवागमन हेतु ह्यूम पाईप एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं।
अधिशासी अभियंता लोनिवि थात्यूड़ लोकेश सारस्वत ने बताया कि रगड़गांव में विधायक निधि एवं मनरेगा से स्थाई पुल बनाया गया है, जिससे आवाजाही हो रही है। सौंदणा में ट्राली रिपेयर का कार्य प्रगति पर है, जिसके 15 से 20 दिन का अंदर पूर्ण होने की संभावना है तथा चिफल्डी में संयुक्त निरीक्षण के उपरांत पीएमजीएसवाई द्वारा ह्यूम पाईप आदि अन्य कार्य किए जायेंगे।
सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई आलोक सिंह ने बताया कि आर.के.के. मोटर मार्ग किमी. 15 से रगडगांव मोटर मार्ग के किमी. 8.55 में 48 मीटर स्पान स्टील गर्डर सेतु के निर्माण कार्य होना है। कार्यस्थल पर बाईं ओर के एबटमेंट कि राफ्ट एवं 03 लिफ्ट का कार्य किया गया है। इस एबटमेंट में कुल 10 लिफ्ट एवं कैप का कार्य किया जाना है।बांयी ओर के एबटमेंट हेतु कार्य होना शेष है। पुल के फेब्रिकेशन का कार्य लगभग 40 प्रतिशत हुआ है। बताया कि दो महीने से चिफल्डी गदेरे में जलस्तर बढ़ जाने के कारण एवं मानसून सत्र में मोटर मार्ग के बार-बार अवरूद्ध होने के कारण कार्य नही हो पा रहा है। वर्तमान में क्षेत्र के लोगों के आवागमन हेतु पैदल वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके कल तक बन जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments