Latest news
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने लोक भवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में किया ध्व... एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राज्यपाल से की भेंट, यात्रा व्यवस्थाओं की...

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राज्यपाल से की भेंट, यात्रा व्यवस्थाओं की दी जानकारी

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शुक्रवार को राजभवन में प्रदेश‌ के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरुमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर राज्यपाल को अद्यतन जानकारी दी।
अजेंद्र ने राज्यपाल को अवगत कराया कि बीकेटीसी यात्रियों की सुविधा तथा सरल- सुगम दर्शन हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। कहा कि अब तक सवा बीस लाख श्रद्धालु बदरीनाथ तथा केदारनाथ दर्शन को पहुंच चुके हैं।
उन्होंने कहा कि भारी बारिश एवं भूस्खलन के बावजूद प्रदेश सरकार के प्रयासों से यात्रा गतिमान है।केदारनाथ धाम में अतिवृष्टि से यात्रा मार्ग को क्षति पहुंची थी। मगर प्रदेश सरकार द्वारा युद्धस्तर पर कार्य कर यात्रा को सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि केदारनाथ धाम में आपदा के समय वहां फँसे यात्रियों के लिए मंदिर समिति ने प्रशासन, जीएमवीएन व तीर्थ पुरोहितों के सहयोग से भंडारे की व्यवस्था की थी। बरसात के समय में यात्रा मार्ग के अवरुद्ध होने पर मंदिर समिति के विश्राम गृह एवं धर्मशालाओं में यात्रियों को निःशुल्क आवास की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments