Latest news
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने लोक भवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में किया ध्व... एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डजर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमन्त्री धामी से की मुलाकात

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमन्त्री धामी से की मुलाकात

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के एक प्रतिनिधिमन्डल ने मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमन्त्री आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमन्त्री धामी को आगामी 14 व 15 नवम्बर को आयोजित होने वाले इन्डियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमन्त्रित किया। प्रतिनिधिमन्डल ने मुख्यमन्त्री को बताया कि उक्त अधिवेशन में देशभर के चैबीस राज्यों से जाने-माने पत्रकार शिरकत करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकार कल्याण कोष में पांच करोड़ की अतिरिक्त वृद्धि किये जाने व सामाजिक सुरक्षा के तहत सभी पत्रकारों का जीवन बीमा कराये जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में आईजेयू के राष्ट्रीय सचिव जयसिंह रावत, जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीन मेहता, प्रदेश महामन्त्री गिरीश पन्त, प्रदेश उपाधयक्ष एसपी उनियाल, यूनियन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहनजर व जिला महामन्त्री मूलचन्द शीर्षवाल शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments