Latest news
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने लोक भवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में किया ध्व... एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डउपराष्ट्रपति ने एम्स में मां के नाम पौधा अभियान के तहत किया...

उपराष्ट्रपति ने एम्स में मां के नाम पौधा अभियान के तहत किया पौधारोपण

देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। उन्होंने परिसर में मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कोलकाता में महिला डाॅक्टर के साथ हुई घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की है। हमारे कुटुंब की बेटी ने जनता की सेवा के लिए न दिन देखा न रात। उसके साथ दुष्कर्म और निर्ममता अकल्पनीय है। डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ दुखी हैं। इस घटना से मां बाप भी सोचेंगे कि बेटी को डॉक्टर बनाएं या न बनाएं। जब ये बात सोचते हैं तो दिल विचलित होता है। उन्होंने कहा जिस बच्ची ने डॉक्टर बन कर हमारे शरीर को बचाने की कोशिश की उसके ही शरीर को तार-तार कर दिया। मैं आपके दुख में अपनी भागेदारी प्रकट करने आया हूं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments