Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डस्टेट हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर कार्यालय का हुआ उद्घाटन

स्टेट हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर कार्यालय का हुआ उद्घाटन

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ्य विभाग को तकनीकी, रीसर्च एवं नवाचारी कार्यों को सहयोग प्रदान करने हेतु स्टेट हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर, उत्तराखंड कार्यालय का 2 सितंबर को स्वाति भदौरिया, अधिशासी निदेशक, एसएचएसआरसी मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,उत्तराखंड द्वारा उदघाटन किया गया।
इस अवसर पर डॉ तृप्ति बहुगुणा, सलाहकार एसएचएसआरसी, डॉ पंकज सिंह, नोडल अधिकारी, एसएचएसआरसी एवं स्टेट हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर,उत्तराखंड के कर्मचारी उपस्थित रहे। एस0एच 0एस0आर0सी, उत्तराखंड कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर डॉ तृप्ति बहुगुणा, सलाहकार एवं डॉ पंकज सिंह,नोडल अधिकारी ने स्टेट हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर,उत्तराखंड के संचालन की भावी रणनीति को संचालित किये जाने हेतु प्रस्तुतिकरण दिया। इसी क्रम में टी0बी0 मुक्त भारत को सफल बनाने हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार प्रयासरत है, इसी शृंखला में टी0बी0 मरीजों को सहयोग प्रदान करने हेतु उत्तराखंड सरकार द्वारा सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर स्वाति भदौरिया, अधिशासी निदेशक ,एस0एच0एस0आर0सी मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,उत्तराखंड द्वारा निक्षय मित्र बन कर टी0बी0 के मरीज को गोद लिया गया तथा उनके द्वारा टी बी मरीज को पोषण किट भी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्वाति भदौरिया ने सभी से अपील की कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त अभियान लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी क्लोज आगे बढ़ें और टी बी रोगियों को पोषण प्रदान कर अपनी अहम भूमिका निभाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments