Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमौका परस्त हैं कांग्रेस बीजेपी, उत्तराखंड में बनाएंगे देवभूमि मॉडल: कर्नल कोठियाल

मौका परस्त हैं कांग्रेस बीजेपी, उत्तराखंड में बनाएंगे देवभूमि मॉडल: कर्नल कोठियाल

सतपुली: कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की रोजगार गारंटी यात्रा, शुक्रवार को चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत सतपुली बाजार पहुंची, एक भारी जनसूमह ने कर्नल कोठियाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सतपुली बजार से रोजगार यात्रा के रोड शो का शुभारंभ हुआ।

यात्रा के दौरान आगे आगे महिलाओं का हुजूम, हाथ में तिरंगा और आम आदमी पार्टी का झंडा लहराते हुए, एकजुट होकर कर्नल कोठियाल के समर्थन में उतर आई। इसके बाद सतपुली बाजार में रोजगार अधिकार जनसभा का आयोजन किया गया।जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर आम आदमी पार्टी घर घर रोजगार और 5000 मासिक बेरोजगारी भत्ता देगीI

आगे उन्होंने कहा कि अभी तक भैरव मंदिर में रोपवे नहीं बना, सतपुली में झील बननी थी वो नहीं बनी। पानी की अभी भी सतपुली में किल्लत है जो योजना पानी को लेकर बनी थी वो अभी भी ठीक ढंग से काम नहीं कर रही I

सतपुली के बाद कर्नल कोठियाल की रोजगार गारंटी यात्रा पोखडा पहुंची। जहां पुहंचते ही लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब एक बार जनता आप पार्टी को जरुर मौका दे ताकि आने वाले चुनाव में बदलाव की बयार बहे और एक नया उत्तराखंड का नवनिर्माण हम मिल कर कर सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments